फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दसवीं में 97.6 फीसदी विद्यार्थी हुए पास, प्रदेश में फिर सातवां स्थान

विज्ञापन
कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सेल्फी लेकर खुशी जतातीं फतेहाबाद के शांति निकेतन
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। सीबीएसई पैटर्न पर परिणाम जारी होने से जिले का परीक्षा परिणाम पिछले साल के मुकाबले 24.66 फीसदी तक बढ़ा है। ये ही नहीं शिक्षा विभाग द्वारा लिए गए लक्ष्य को भी तोड़ दिया है। जिले का परीक्षा परिणाम 97.06 फीसदी रहा है जबकि विभाग ने 90 फीसदी का लक्ष्य लिया था। प्रदेश में जिले का सातवां स्थान रहा है और पिछले साल भी सातवें स्थान पर ही था। पिछले साल जिले का परीक्षा परिणाम 72.40 फीसदी रहा था।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की तरफ से जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 11200 रेगुलर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 10871 विद्यार्थी पास हुए हैं। इसके अलावा प्राइवेट विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 84.21 फीसदी रहा है। जिले में 703 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और इसमें 592 विद्यार्थी पास हुए। इसके अलावा 111 विद्यार्थी परीक्षा पास नहीं कर पाए। इसके अलावा ओपन स्कूल विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 27.48 फीसदी रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक 141 छात्रों में 35 पास हुए हैं। इसके अलावा 121 छात्राओं में से 37 छात्राएं पास हुई हैं।
पिछले आठ सालों का ये रहा परिणाम

वर्ष परिणाम
2017 50.31
2018 48.99
2019 56.82
2020 69.77
2021 100
2022 69.75
2023 72.40
2024 97.06
वर्ष 2017 के मुकाबले 46.75 फीसदी बढ़ गया परिणाम
कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम पिछले सालों में फिसड्डी रहा है। वर्ष 2017 में 50.31 फीसदी रहा। इसके अगले साल 48.99 फीसदी पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बढ़ोतरी हुई और अब 2017 के मुकाबले 46.75 फीसदी तक बढ़ा है।
विज्ञापन

कोट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया है। परिणाम बेहतरीन रहा है। विभाग ने 90 फीसदी लक्ष्य निर्धारित किया था लेकिन 97 फीसदी से ज्यादा परिणाम रहा है। ये स्कूल शिक्षकों, विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन

- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें