फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टीबी की बिगड़ती रैंकिंग का 18 अधिकारियों की टीम करेगी सर्वे

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में टीबी रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर लगी भीड़।  लाइब्रेरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग टीबी के उपचार को लेकर प्रदेश में जिले की बिगड़ती रैंकिंग और दवाइयों की कमी के बीच स्वास्थ्य विभाग की स्टेट टीबी टीम सोमवार से सर्वे के लिए आ रही है। इसको लेकर जिला क्षयरोग अधिकारी व कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। टीम तीन दिनों तक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर लैब, डिस्पेंसरी का निरीक्षण करेगी। इसके अलावा ओपीडी में मरीजों को दी जाने वाली व्यवस्था को जांचेगी। टीमें फील्ड में जाकर मरीजों का भी फीडबैक लेंगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे के बाद रिपोर्ट तैयार करेगी और यहां के अधिकारियों के साथ भी टीबी कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी। जनवरी माह में ही 22 अधिकारियों की टीम ने 52 बिंदुओं पर गहन आंतरिक मूल्यांकन किया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान टीम के सामने मूल्यांकन के दौरान जो रिपोर्ट सामने आई थी वह संतोषजनक नहीं थी। अब भी जिले की प्रदेश में रैंकिंग अच्छी नहीं है। इसी के चलते टीम अब तीन माह बाद दोबारा से सर्वे के लिए आ रही है।
टीबी मरीजों की जिले में ये रही है पिछले वर्ष स्थिति
जिले में टीबी को लेकर हुई जांच : 17084 मरीज
जांच में टीबी पीड़ित मिले : 2083
मरीजों का शुरू हुआ उपचार : 2438
पुरुष मिले पीड़ित : 1275
महिलाएं मिलीं पीड़ित : 808 मरीज
0 से 14 साल के बच्चे : 60 मरीज
कोट
स्वास्थ्य विभाग की स्टेट टीबी टीम समीक्षा को लेकर सोमवार को आ रही है। करीब 18 अधिकारी केंद्रों पर जाकर जांच करेंगे। टीबी को लेकर प्रदेश में जिले की रैंकिंग को लेकर संशय है। जो कमियां हैं उन्हें दूर किया जाएगा ताकि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। टीबी को लेकर दवाइयों की जो कमी थी, उसे दूर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. महेंद्र सिंह, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें