फतेहाबाद में कोरोना सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना को लेकर बुधवार को भी राहत भरी खबर है। पिछले 24 घंटे में जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। इसके अलावा कोई संक्रमित स्वस्थ भी नहीं हुआ है। जिले में फिलहाल 17 मामले सक्रिय हैं। इसमें दो मरीज निजी अस्पतालों में दाखिल हैं। सरकारी कोविड सेंटर में कोई मरीज दाखिल नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में बुधवार को 944 सैंपल लिए गए। इसमें 375 रैपिड एंटीजन तथा 569 आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए। एंटीजन सैंपल में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल 569 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में अभी तक 252230 कोरोना के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 17799 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अभी तक 17301 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।