फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो स्व. देवीलाल का लगाया पौधा, कार्यकत्र्ता जननायक देवीलाल के सच्चे सिपाही: अर्जुन चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ता जननायक देवीलाल के सच्चे सिपाही : चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। इनेलो शीर्ष नेता एवं नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के पुत्र अर्जुन चौटाला सोमवार रात को हिसार से सिरसा जाते समय युवा इनेलो के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष राणा जोहल के रतिया चुंगी स्थित आवास पर युवा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं से संगठन मजबूती व राजनीतिक हालात पर चर्चा भी की। अर्जुन चौटाला ने युवाओं का आह्वान किया कि वे विरोधियों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार पर ध्यान देने की बजाए, संगठन योद्धा की तरह पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेें। इस दौरान उनके साथ राणा जोहल, सुदेश बलौदा, सतेंद्र श्योराण, अनुराग भांभू, राजू सोनी, सन्नी खुराना आदि युवा नेतागण उपस्थित थे।
विज्ञापन

अर्जुन चौटाला ने कहा कि हरियाणा निर्माण से लेकर इसे विकसित प्रदेश बनाने में भूतपूर्व उप-प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल का अहम योगदान रहा है। भाजपा और कांग्रेस जैसे विरोधियों को संगठन की यह मजबूती पीड़ा देने लगी है। इसी के चलते उन्होंने प्रदेश में इनेलो को तोड़ने के लिए षड्यंत्र रच, इनेलो कार्यकर्ताओं में भ्रम पैदा करने का काम किया है। अर्जुन चौटाला ने कहा कि इनेलो जिसमें हर वर्ग के युवा कार्यकर्ता ही जननायक स्व. देवीलाल के सच्चे सिपाही हैं। उन्होंने युवाओं को संगठित रहते हुए जनहितैषी मुद्दों पर काम करने की बात कही। साथ ही नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के 3 नवंबर को फतेहाबाद आगमन पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में एकत्रित होने का आह्वान किया। इस अवसर पर जोंटी जाखड़, मनजीत किरढ़ान, विकास सुथार, संदीप कुमार, अमित कसंवा, अमनदीप खेड़ा, दविंद्र माचरा, विक्रम किरढ़ान, विनोद भूथन, अर्षदीप रंधावा, सुरेश पंघाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें