फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी मिड द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह में 13 शिक्षक हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। रोटरी मिड टाउन फतेहाबाद द्वारा टैगोर मॉडल स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े विभिन्न स्कूलों के 13 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में संबोधित करते हुए क्लब प्रधान रोटेरियन डा. गुलशन मदान ने कहा कि शिक्षक वर्ग ऐसा है जोकि समाज और देश के लिए भविष्य के नागरिक तैयार करता है। शिक्षक ही विद्यार्थियों को शिक्षा देकर इस काबिल बनाते हैं कि वो देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन होते हैं। इसलिए शिक्षक वर्ग को सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि रोटरी का गठन समाज सेवा के उद्देश्य को लेकर किया गया था। समाजसेवा के साथ क्लब द्वारा समय समय पर अन्य कार्य भी किए जाते हैं। क्लब द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाता है।क्लब के वरिष्ठ सदस्य रोटेरियन सतपाल बंसल ने गीत के माध्यम से रोटरी द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया। समारोह में मंच संचालन प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन शैलेन भास्कर ने किया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें प्रस्तुत की गई माइम के माध्यम से मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। इस अवसर पर रोटेरियन आरके कौशिक, रोटेरियन गुरमीत नामधारी, मनमोहन मिढ़ा, परमजीत सिद्धू, कपिल चंदेल, रुपेश् कौशिक, अंशुल तनेजा, सुनीता चराईपौत्रा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए सम्मानित
समारोह में बीएल तनेजा, स्व. जयगोपाल मदान क मरणोपरांत उनके पुत्र लीलाकृष्ण मदान, अश्वनी कंपानी, तरुण गेरा, ललित चौपड़ा, डिंपल मुंजाल, सुनीता सेठी, ज्योति शैलेन भास्कर, महाबीर बागोरिया, हरमीत मक्कड़ व मांगेराम शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें