फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब व आम लोगों के लिए हमेशा लड़ता रहूंगा- सुरत सिहं बाजीगर

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबों के लिए हमेशा लड़ता रहूंगा- सूरत सिंह
विज्ञापन

फतेहाबाद।
प्रमुख समाज सेवी व ऑल इंडिया काउंसिल आफ ह्यूमन राईटस लिबरटीज एवं सोशल जस्टिस के सदस्य सूरत सिंह बाजीगर ने गत दिवस पुलिस कप्तान व डीएसपी टोहाना से ठगी के शिकार लोगों को न्याय दिलाने की मांग की। जारी प्रेस विज्ञप्ति में सूरत सिंह बाजीगर ने बताया कि रतिया व टोहाना हलकों के ग्रामीणों के साथ पिछले दिनों लाखों रुपयों की ठगी हुई है। उनकी इस समस्या को सुनने व समस्या का निवारण करने हेतु वह लोगों के बीच हल्का रतिया पहुंचे तथा इसके बाद वे ठगी का शिकार लोगों के साथ जिला पुलिस कप्तान व डीएसपी टोहाना से मिले तथा शिकायत पत्र पर कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जब तक आपकी इस समस्या का समाधान नही हो जाता व आपके पैसे वापस नहीं आ जाते तब तक मैं आपके साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर इसी तरह से लड़ता रहूंगा। इस मौके पर हलका रतिया, टोहाना तथा अन्य गांवों से दर्जनों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें