फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 दिन बाद ग्रामीण डाक सेवकों की मांगें मानी सरकार ने, हड़ताल हुई समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
16 दिन बाद ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल हुई समाप्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को ग्रामीण डाक सेवकों की मांगें मान लेने के बाद ग्रामीण डाक सेवकों ने वीरवार को अपनी हड़ताल समाप्त करने का ऐलान कर दिया। पिछले सोलह दिन से चली आ रही हड़ताल के कारण वीरवार को डाक वितरण का काम आरंभ कर दिया गया। ग्रामीण डाक सेवक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण गिल्लाखेड़ा ने इसकी पुष्टि की है। अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक 22 मई को हड़ताल पर चले गए थे। जिससे जिले के 70 ग्रामीण पोस्ट आफिस बंद हो गए थे और 150 कर्मचारी फतेहाबाद में मुख्य डाक घर के बाहर धरने पर बैठे थे। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण गिल्लाखेड़ा ने बताया कि बुधवार को केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में ग्रामीण डाक सेवकों के लिए कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट पर सहमति प्रदान कर दी गई है। इसके अलावा सातवें वेतन आयोग को लागू करने व बकाया भुगतान करने पर भी केंद्र सरकार ने सहमति जता दी है। हड़ताल समाप्त होने के बाद फतेहाबाद के मुख्य डाकघर से 150 डाक कर्मचारी रजिस्ट्रियों, रोल नंबर, स्पीड पोस्ट व नियुक्ति पत्र आदि जरूरी डाक थैले से लेकर जिले के सभी 70 डाक घरों की ओर चले गए जहां से उन्होंने ग्रामीण इलाकों में घर-घर डाक वितरण का काम शुरू कर दिया। इस मौके पर संजय ज्याणी, हरीश कुमार, सुभाष कुमार, ठाकुर, विनोद, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें