फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिली निगम ने घरेलू उपभोक्ता को भेजा सवा सात लाख का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
हरियाणा बिजली विभाग गर्मी का सीजन शुरू होते ही लोगों को बिजली के अघोषित कटों से तो पहले ही परेशान कर रहा था। अब बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को अनाप-शनाप बिल थमाकर उन पर बिजली गिराने का काम किया जा रहा है। टोहाना निवासी राजेंद्र ने बताया कि उन्होंने मार्च तक का बिजली बिल निगम में जमा करवा दिया है जिसकी रसीद उन्हें बिजली विभाग के अधिकारियों को दिखाई। राजेंद्र ने बताया कि इस बार उनके घर का बिजली बिल 7 लाख 13 हजार 777 रुपये भेजा गया है और यदि देय तिथि के बाद भी बिल नहीं भरा जाता है तो इसपर 21 हजार 148 रुपये जुर्माना लगेगा। जबकि उनके घर में तीन-चार एलईडी बल्ब और तीन पंखे चलते हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम द्वारा उपभोक्ता राजेंद्र के खाता क्रमांक 5173300000 मेें पुरानी रीडिंग की तिथि 15 दिसंबर 2015 तथा नई रीडिंग लेने की तिथि 21 अप्रैल 2018 दर्शायी गई है जबकि पुरानी रीडिंग 14 हजार 200 तथा नई रीडिंग 4940 दर्शायी गई है। राजेंद्र स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी है जिनके घर में ना तो एसी है और ना ही उनका कोई कारखाना है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली बिल अनुसार उन्हें 90 हजार 740 यूनिट का बिजली भेजा गया है। राजेंद्र सिंह ने बिजली निगम अधिकारियों ने मांग की है कि उनका बिल जल्दी से जल्दी ठीक करवाया जाए। इस बारे में बिजली निगम के जेई मुकेश कुमार ने उनके पास बिजली विभाग के बिल से संबधित शिकायत आई है जिस पर कार्रवाई करते हुए बिल को मौके पर जाकर जांच की जाएगी। जिसके बाद बिल में गलती होगी तो उसे ठीक कर दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें