फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों की नगरी टोहाना में पेयजल की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
क्षेत्र से होकर पांच नहरें गुजरती हैं, फिर भी शहर के कई इलाकों में पानी का संकट बना हुआ है। हालात यह हैं कि लोगों को जान जोखिम में डालकर समाधि रोड पर बड़ी नहर से पानी लेने के लिए आना पड़ता है। लोग बाल्टियों के माध्यम से पानी भरकर पेयजल की पूर्ति कर रहे हैं। लेकिन विभाग की ओर इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोहाना शहर के वार्ड नंबर-5 में पिछले कई दिनों से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा, जिस कारण कुछ मोहल्लावासी बड़ी नहर से पानी भरने को मजबूर हैं। यहां के निवासियों राजेंद्र आदि ने बताया कि मोहल्ले में पिछले 15 दिनों से पानी की भारी किल्लत है। जिसके चलते मजबूरन वे लगातार पिछले 15 दिनों से पानी भरकर ले जाते है। राजेंद्र ने बताया कि वह मकानों में पुट्टी का कार्य करता है। सुबह-सुबह परिवार सहित 6 बजे पानी भरने के लिए घर से निकल आते हैं। उसने बताया कि पिछले 15 दिनों से पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। पहले तो नहर बंदी के कारण पानी नहीं आता था लेकिन अब नहर में पानी होने के बाद भी पानी नहीं आ पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में वार्ड-5 के पार्षद प्रतिनिधि राजीव गोयल ने बताया कि वार्ड में कुछ जगह पर पीने के पानी की समस्या है। वे विभाग के अधिकारियों से मांग करते हैं कि पानी की समस्या का हल किया जाए ताकि लोगों को समय पर पीने का पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि शोरगर कालोनी में भी पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। इस बारे में शिकायत विभाग को नोट करवा दी है। इस बारे में एसडीओ आदर्श सिंगला ने बताया कि पानी की समस्या के बारे में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। जैसे ही शिकायत आएगी उनकी समस्या का हल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें