पुलिस छोपे में हीरोहोण्डा के नकली पार्ट्स बरामद
भूना।
हीरोहोण्डा कंपनी का नकली स्पेयर पार्ट्स भूना शहर में बिक्री किए जाने की सूचना मिलने के बाद हीरो कंपनी और पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन जगहों पर छापे मारे। जिन पर हीरो कंपनी का दस लाख से अधिक का सामान नकली पाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। हीरो कंपनी गुड़गांव के एरिया मैनेजर सुरेंद्र अरोड़ा, बलबीर सिंह और कपिल कुमार ने बताया कि भूना शहर में हीरो होंडा कंपनी का नकली स्पेयर पार्ट्स लोगों को दिए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर कंपनी को अधिकारियों ने गुप्त तरीके से भूना की कई दुकानों पर हीरो एवं होंडा कंपनी का सामान से संबंधित जांच की थी। जिसमें नकली सामान बेचे जाने की कई दुकानों पर पुष्टि हो गई। कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के संज्ञान में मामला देकर नकली गोरखधंधा करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस सहायता मांगी। जिस पर एसपी ने हीरो होंडा कंपनियों के साथ पुलिस की तीन टीमें गठित करके छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। इनमें पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए पंकज आटो वर्कस, सन्नी आटो वर्कस और बावा आटो वर्कस के संचालकों को लिया है। इनसे माल की खरीद फरोख्त संबंधित पूछताछ की जा रही है। एरिया मैनेजर सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि भूना की तीन दुकानों से बरामद किया गया सामान दस लाख से भी अधिक कीमत का है। कंपनी द्वारा छापे मारने की सूचना मिलने के बाद भूना शहर की अन्य दुकानदार भी रफू चक्कर हो गए। जो हीरो होंडा कंपनी का सामान दुकानों पर बेच रहे थे।
क्या कहते हैं एसएचओ
भूना थाना प्रभारी राजेश कुमार कमांड़ो ने बताया कि हीरो कंपनी के अधिकारियों की देखरेख में पुलिस ने तीन दुकानों पर छापे मारे थे। जिन पर कंपनियों के अधिकारियों के मुताबिक लाखों रुपये का सामान नकली बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
17,18
थाना भूना में हीरोहोण्डा कंपनी का बरामद किया गए सामान की जांच करते अधिकारी गण।