फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी ट्रेन की आधी रात को महिला ने की चेन पुलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाखल।
दिल्ली से बीकानेर जाने एसी स्पेशल ट्रेन में सवार एक महिला का पर्स चोरी हो गया। चोरी का पता चलने पर महिला ने गाड़ी के जाखल पहुंचने पर पुलिस ने शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन पुलिस कार्रवाई न होता देख महिला ने गाड़ी की चेन पुलिंग कर उसे यहीं पर रोक लिया। महिला ने गाड़ी को करीब पौना घंटा तक रेलवे स्टेशन पर ही रोके रखा। आखिरकार रेलवे सुरक्षा बल पुलिस द्वारा महिला यात्री से एफआईआर फार्म भरवाया तब जाकर उसने हंगामा बंद किया। जिसके बाद ही ट्रेन को जाखल से बठिंडा के लिए रवाना किया गया।
बठिंडा निवासी उर्मिला तिवारी दिल्ली सरायरोहिल्ला से चलने वाली ट्रेन संख्या12455 के एसी कोच की सीट नंबर 15 पर सवार थी। गाड़ी के जींद व जाखल के बीच उसे अपने पर्स के चोरी होने का पता चला। महिला ने जैसे ही पर्स चोरी की घटना बारे पुलिस व कोच के टीटी को बताया, लेकिन उसकी किसी ने भी नहीं सुनी। आखिरकार गाड़ी जब रात 2 बजकर 18 मिनट पर जाखल स्टेशन पर पहुंची तो महिला ने पर्स चोरी होने का शोर मचाया। महिला का शोर सुनकर अन्य यात्री एकत्रित हो गए। वहीं 3 मिनट के स्टॅापेज के बाद जैसे ही गाड़ी रवाना होने लगी तो महिला यात्री ने गाड़ी की चेन पुलिंग कर दी, जिससे गाड़ी रेलवे स्टेशन पर ही रूक गई।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही स्टेशन अधीक्षक सूरजभान शर्मा, आरपीएफ कार्यालय प्रभारी रामफल व जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंचे। महिला यात्री ने बताया कि सफर करते हुए उसका पर्स चोरी हो गया। जिसमें एक कीमती मोबाइल व करीब 45 सौ रुपये की नकदी सहित अन्य दस्तावेज भी थे। उसने कहा कि कोच सवार टीटी ने भी उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया व गाड़ी के गश्त करने वाली पुलिस ने भी उसकी नहीं सुनी। महिला यात्री ने मामले पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


क्या कहते हैं आरपीएफ प्रभारी
आरपीएफ कार्यालय प्रभारी रामफल ने कहा कि महिला यात्री अपने पर्स चोरी होने का यहीं पर मामला दर्ज करने की मांग कर रही थी। यह चोरी जींद में हुई थी। ऐसे में मामले पर कार्रवाई जींद पुलिस की बनती थी। महिला को इसके बारे समझाया भी गया, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर उसका एफआईआर फार्म भरवा कर जींद जीआरपी को भेज दिया गया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे।

एसी बोगी से महिला का पर्स चोरी, टीटी और जीआरपी ने नहीं सुना तो की चैन पुलिंग, 45 मिनट रोके रखा ट्रेन
एफआईआर की मांग को लेकर महिला ने किया हंगामा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें