फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के 90 हजार बच्चों को 28 जून को पिलाई जाएगी पोलियोरोधी दवा

Thu, 28 May 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी डॉ. विवेक
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में 28 जून से 30 जून तक नेशनल पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 90 हजार बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी। करीब दो साल बाद बच्चों को यह दवा पिलाई जा रही है।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए। डीसी ने कहा कि पोलियो एक गंभीर संक्रामक बीमारी है जो बच्चों को जिंदगीभर के लिए शारीरिक रूप से कमजोर बना सकती है।

डीसी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान हाई रिस्क क्षेत्रों, प्रवासी आबादी वाले इलाकों, ईंट-भट्टों, निर्माण स्थलों और घनी बस्तियों पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि हर बच्चे तक पोलियो की दवा पहुंच सके। बैठक में सीएमओ डॉ. बुधराम, डीडीपीओ अनूप सिंह, एमओ डॉ. सन्नी, डॉ. हनुमान सिंह, डीईईओ अनीता बाई, कार्यकारी अभियंता अशोक कुमार, जीएम रोडवेज मनोज कुमार, डीएफएससी कुशल बूरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


-

550 बूथों पर पिलाई जाएगी दवा

जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की अनुमानित संख्या करीब 90 हजार है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 550 स्थायी बूथ स्थापित किए जाएंगे तथा 70 मोबाइल बूथ भी सक्रिय रहेंगे। इसके अतिरिक्त 26 ट्रांजिट टीमें भी बनाई गई हैं। हाई रिस्क क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। डीसी ने बताया कि हरियाणा में जनवरी 2010 के बाद से पोलियो का कोई मामला सामने नहीं आया है जबकि पूरे देश में जनवरी 2011 के बाद से पोलियो का कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

-

एनीमिया मुक्त अभियान की भी समीक्षा



बैठक के दौरान डीसी डॉ. विवेक भारती ने एनीमिया मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में 1 जून से 30 जून तक चलाए जाने वाले विशेष अभियान को गंभीरता और प्रभावी तरीके से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं, किशोरियों और बच्चों में एनीमिया की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जांच और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें