फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे जिले के 84 खिलाड़ी

Tue, 29 Oct 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के जिला खेल स्टेडियम में ट्रायल में भाग लेते ​खिलाड़ी।  
विज्ञापन
फतेहाबाद। अगले माह संभावित राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम गठित की गई है। इसके लिए गांव भोडियाखेड़ा स्थित जिला खेल स्टेडियम में मंगलवार को एथलेटिक्स महिला-पुरुष सीनियर वर्ग के ट्रायल हुए। इसमें जिले के करीब 300 महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 44 पुरुष और 40 महिलाओं का चयन किया है। रिले रेस में चार-चार महिला और पुरुष खिलाड़ी चुने गए।
विज्ञापन


राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 22 जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिला एथलेटिक कोच सुंदर लाल के देखरेख में हुए ट्रायल में विभिन्न तरह की दौड़, कूद और कूद मुकाबले के लिए खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रत्येक खेल के लिए दो-दो महिला और पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया। ट्रायल में जिले में बनी खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।
ट्रायल में हुई स्पर्धा

जिला खेल स्टेडियम में 100 मीटर से 10,000 मीटर दूरी तक की दौड़ प्रतियाेगिता के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। बाधा दौड़ में 110 मीटर, 400 मीटर के लिए भी ट्रायल लिए गए। रिले रेस, हर्डल रेस, लंबीकूद और थ्रो के विभिन्न खेलों के लिए ट्रायल हुए।
विज्ञापन


राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता नवंबर में संभावित है। इसके लिए मंगलवार को जिले के सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए गए। जिले से करीब 300 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। इनमें से 84 महिला-पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


- विष्णु दास, जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें