फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की आवाज उठाएगा आईएसओ: संदीप नैन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों की आवाज उठाएगा आईएसओ : नैन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। इनेलो कार्यालय में शुक्रवार को आईएसओ के प्रदेश प्रभारी संदीप नैन ने छात्रों की मीटिंग ली। इस अवसर पर उन्होंने भारी संख्या में छात्रों को आईएसओ से जोड़ने का काम किया। छात्रों को संबोधित करते हुए संदीप नैन ने कहा कि आईएसओ हरियाणा का सबसे मजबूत छात्र संगठन बनकर उभरेगा और हमारा उद्देश्य छात्रों की आवाज बनकर उनकी मांगे सरकार तक पहुंचाने का है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। जिसमें मेहनती और कर्मठ साथियों को मौका दिया जाएगा। इस मौके पर शहरी अध्यक्ष यशपाल तनेजा, संदीप तरड़ लोकसभा प्रभारी आईटी सैल, बंटी बरसीन आईटी सैल फतेहाबाद, विनीत बिश्नोई, रवि रोहज युवा हलका प्रधान रतिया, सारज नरवाना आईटी सैल, कलदीप नैन, अजय अयाल्की, दीपक, पंकज, विनीत पूनिया, नरेश, विक्रम, रोहित, रवि, सागर, गुरदास, देवेंद्र, सुमित, मोहन सहित भारी संख्या में छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें