फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल ने टावर की लोकेशन बदली तो एमरजैंसी टोल फ्री नंबर 108 हुआ फेल, एंबुलेंस की इंतजार में मरीज ने तोड़ा दम, स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। लंबे समय से कंडम एंबुलेंस के सहारे चल रही जिले की स्वास्थ्य सेवा को जहां बीते दिनों 10 नई एंबुलेंस मिलने से संजीवनी मिली थी, वहीं रविवार को एंबुलेंस के लिए विभाग का आपातकालीन नंबर 108 नहीं मिलने के कारण शहर के एक व्यक्ति की एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि बार-बार ट्राई करने के बाद भी 108 नंबर पर फोन नहीं मिला। जब तक परिजन बीमार हुए शहर के स्वामीनगर के जगदीश को लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उधर सीएमओ ने भी 108 नंबर की सेवाएं खराब होने की बात स्वीकार की है। हालांकि सीएमओ का तर्क है कि बीएसएनएल ने कुछ टावर्स की लोकेशन चेंज की है, इसी कारण से टोल फ्री नंबर 108 खराब हो गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग का एंबुलेंस नंबर 108 पिछले तीन दिनों से खराब चल रहा है। 108 नंबर केवल बीएसएनएल नंबर से मिल रहा है, किसी भी निजी मोबाइल कंपनी के नंबर से नहीं मिल रहा है। रविवार को शहर के स्वामीनगर निवासी जगदीश की तबियत खराब हो गई थी तथा उसे खून की उल्टियां होने लगी। परिजनों ने मीडिया के सामने आरोप लगाए कि उन्होंने कई बार 108 नंबर मिलाया लेकिन नंबर नहीं मिलने के कारण जब तक वे उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी। शहर थाना पुलिस ने मृतक के भाई बलवंत के बयान के आधार पर इतेफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने माना नंबर है खराब, टावर्स की लोकेशन बदलने के कारण आई समस्या
इस संबंध में सीएमओ मुनीष बंसल ने बताया कि कुछ दिनों से 108 नंबर में समस्या आ रही है। उन्होंने बताया जिला बीएसएनएल ने टॉवर में कुछ बदलाव किए हैं जिस कारण प्राइवेट कंपनियों के नंबर से 108 नंबर नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की मौत और नंबर नहीं मिलने के दोनों मामलों में रिपोर्ट बनाकर विभाग को सौंप दी गई है। इस संबंध में विभाग के उच्चाधिकारी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें