फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल में शामिल होगा महासंघ से जुड़ा एक-एक कर्मचारी : कम्बोज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। हरियाणा कर्मचारी महासंघ जिला कार्यकारिणी की बैठक पब्लिक हेल्थ कार्यालय में जिला प्रधान मुंशीराम कंबोज की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन महासंघ के जिला सहसचिव फकीरचंद सैनी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान मुंशीराम कम्बोज ने कहा कि हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सभी विभागों के कर्मचारी आने वाली 8 व 9 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेकर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने अपना 25 सूत्रीय मांग पत्र प्रदेश सरकार को दिया था लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर बिलकुल गंभीर नजर नहीं आ रही और उसका रवैया टस से मस नहीं हुआ है जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। मीटिंग में कृष्ण बिश्नोई, रविदत्त शर्मा, रामनारायण, रामकरण, बहादर सिंह, जसवंत, अनिल सैनी, सुभाष, देवेन्द्र, फूल कुमार, पवन सैनी, हरि सिंह हड़ौली, मनोज कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें