अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा रिफ्लेक्टर लगाओ अभियान का शुभारंभ एसपी दीपक सहारण ने बतौर मुख्यातिथि किया। इस मौके पर अनाजमंडी में ट्रैक्टर ट्रालियों सहित सैकड़ों वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर एसपी दीपक सहारण ने कहा कि हर किसी को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। अगर जो लोग नियम का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी साथ ही उसे धन की भी हानि होगी। उन्होंने कहा कि हम अपनी जान तो जोखिम में डाल रहे हैं, साथ ही दूसरों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करें, जितना हो सके रात के समय धुंध में वाहनों को धीमी गति से चलाएं। मौके पर थाना शहर प्रभारी रिछपाल, यातायात थाना प्रभारी रुपेश चौधरी, हेतराम, आरएसओ प्रधान वीरेंद्र नारंग, उपप्रधान सुखदेव कालापीला, सचिव राजन सिंह, सहसचिव कृष्ण जिंदल, कैशियर भूप सिंह नैन, मीडिया प्रभारी प्रवीन धींगड़ा, सलाहकार ईश मेहता, प्रिंस सरदाना, मुकेश प्रजापत साहिल मेहता, आशू ग्रोवर, योगेश सुखीजा, जितेंद्र मुखी, दीपक मोंगा, सौरव चोपड़ा, केतन मिढ़ा, वीरेंद्र सिंगला आदि उपस्थित थे।