गांव सुखमनपुर में स्वच्छता ही सेवा, म्हारा सुथरो फतेहाबाद कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। गांव को स्वच्छ, सुंदर और हरा भरा बनाएं। इसके साथ-साथ चहुंमुखी विकास व समाज की बुराईयों को खत्म करने के लिए सभी मिलजुल कर काम करें। यह आह्वान उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने रतिया खंड के गांव सुखमनपुर में आयोजित स्वच्छता ही सेवा, म्हारा सुथरो फतेहाबाद कार्यक्रम में ग्रामीणों से किया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि ईश्वर सिंह चावड़ा, जीप सदस्य का. रामचंद्र, विकास जाखल, बीडीपीओ रमेश मिथलानी, नायब तहसीलदार गोपीचंद आदि ने उपायुक्त का स्वागत किया।
उपायुक्त ने कहा कि जिला को पूर्णरूप से नशामुक्त व कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करना है, जिसके लिए ग्राम पंचायतें, युवा क्लब, सामाजिक-धार्मिक संगठन, ओडीएफ टीम, स्वयं सहायता समूह सहित सभी नागरिक आगे आएं। उपायुक्त ने कहा कि जिला की सभी ग्राम पंचायतें नि:संकोच होकर सामाजिक बुराईयों को खत्म करने के लिए आगे आएं, इसके लिए गांव-गांव में टीमें गठित करे। नशीले पदार्थ बेचने वालों व कन्या भ्रूण हत्या करवाने वालों की पहचान कर इसकी सूचना तुरंत प्रशासन व पुलिस विभाग को दें। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामकिशन चावड़ा, का. साधुराम गुर्जर, रामगोपाल, युवा जैन कॉन्फ्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र मित्तल, सरपंच सीमा देवी, विजय कुमार, गुरमीत सिंह, सुखा सिंह, जगीर सिंह, रामेश्वर, जगसीर, कुलदीप सिंह, हरपाल सिंह, हरचंद, मेजर सिंह, गुरसेवक, हवासिंह, राजेंद्र, भागाराम, सज्जाद अली खान, सुभाष चौहान, सत्यवीर, जसपाल, धर्मवीर, का. आत्मा सिंह कंबोज सहित रतिया खंड के पंच, सरपंच, विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस मौके पर स्वच्छता अभियान में सराहनीय कार्य करने वालों को उपायुक्त ने स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। स्कूली छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से स्वच्छता व सामाजिक बुराईयों को खत्म करने बारे ग्रामीणों को जागरूक किया।
02 रतिया खंड के गांव सुखमनपुर में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान के अवसर पर मंचासीन उपायुक्त डा जेके आभीर व ग्रामीण।
03 रतिया खंड के गांव सुखमनपुर में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान के अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच उपस्थित उपायुक्त डा जेके आभीर।