सुरक्षित वाहन स्कूल पॉलिसी की समीक्षा बैठक 3 को
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) सचिव डॉ. जेके आभीर ने बताया कि सड़क सुरक्षा तथा सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत एक बैठक का आयोजन 3 अगस्त को लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में प्रात: 11 बजे किया जाएगा। एडीसी ने बताया कि यह बैठक उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
बैठक में सड़क सुरक्षा के लिए लागू किए गए विभिन्न सुरक्षा उपायों की समीक्षा करते हुए विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर निर्धारित विभिन्न बिंदुओं पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। डॉ. आभीर ने पुलिस विभाग, एसडीएम कार्यालय फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, एक्सईन पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, जीएम हरियाणा रोडवेज, हुडा के एस्टेट ऑफिसर, एक्सईन मार्केटिंग बोर्ड, सीएमओ, डीईओ, डीईईओ, डीडीपीओ, डीएफओ, एसई बिजली निगम, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दस्तावेजों के साथ बैठक में पहुंचने के निर्देश दिए है।