फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब ने वंचित वर्गो को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा:प्रो.बलियाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया। पीरु राम कॉलोनी में शनिवार को इनेलो द्वारा डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से पहुंचे रतिया विधायक रविंद्र बलियाला ने संविधान निर्माता डा. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित की। विधायक रविंद्र बलियाला ने कहा कि आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन समाज के पिछड़े लोगों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने दलित एवं वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और समाज में बराबरी का हक दिलवाने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर शहरी इनैलो अध्यक्ष हरबंस खन्ना, राजकुमार मित्तल, वीरेंद्र नारंग, जोगिंद्र तनेजा, मिट्ठू राम, पूर्ण चंद सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें