अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। सर्व समाज सभा के सदस्यों ने प्रदेश के राज्य मंत्री कृष्ण बेदी को पत्र सौंपकर रतिया क्षेत्र से गुजरती घग्गर नदी के दूषित पानी पर रोक लगाने की मांग की है। पत्र में सर्व समाज सभा के प्रधान सतपाल जिंदल, बलिंद्र शर्मा, शेर सिंह, विनोद जग्गा सहित अनेक सदस्यों ने बताया कि नदी में लंबे अरसे से बह रहे दूषित पानी के कारण रतिया व आसपास के गांवों में गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। नदी का दूषित पानी क्षेत्रवासियों के लिए अभिशाप बन चुका है। उन्होंने कहा कि नदी के पानी से लगातार उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।