फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में पदमावत को देखने के लिए पहले शो में नहीं पहुंचे दर्शन, मल्टीप्लेक्स मालिकों को करना पड़ा पहला शो रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
जिले के एकमात्र रिट्ज मल्टीप्लेक्स में वीरवार को लगी फिल्म पद्मावत का पहला शो दर्शक न होने के चलते रद्द हो गया। पहले शो के लिए मात्र 2 ही लोग पहुंचे, लेकिन टोहाना में फिल्म का कोई विरोध न होता देखकर बाद में दर्शन आना शुरू हुए। दूसरे और तीसरे शो के लिए दर्शक तो पहुंचे, लेकिन यह नाममात्र ही थे। वहीं किसी भी विरोध की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से हरकत में रहा। रिट्ज मल्टीप्लेक्स में सुबह से ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट नवदीप नैन के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात था। दर्शकों को मेटल डिटेक्टर व तलाशी के बाद ही फिल्म देखने के लिए जाने दिया गया। फायर ब्रिगेड व अन्य आपातकालीन सेवाएं भी मिनीप्लेक्स में मौजूद थी। उधर, किसी अनहोनी की आशंका के चलते जिला प्रधान जिला में धारा 144 लगा दी है।
पद्मावत फिल्म को मिनीप्लेक्स में दिखाने के लिए रिट्ज के मालिकों ने दो स्क्रीनों पर प्रतिदिन 8 शो रखे हैं। लेकिन लोगों ने विरोध को देखते हुए वीरवार को यहां ना आना उचित समझा। सुबह पहले शो के लिए मात्र 2 ही दर्शक पहुंचे, जबकि आम दिनों में फस्र्ट डे फस्र्ट शो में दर्शकों की संख्या सैंकड़ों में होती है। यही कारण रहा कि मालिकों को पहला शो रद्द करना पड़ा। जबकि प्रशासन मल्टीप्लेक्स की सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर दिखा। फिल्म को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार नवदीप नैन, डीएसपी जोंगिद्र शर्मा, एसएचओ सिटी प्रदीप कुमार, एसएचओ सदर सोमवीर ढाका के नेतृत्व में दो दर्जन के लगभग पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया ताकि कोई भी शरारती तत्व नुकसान न पहुंचा सके। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा नगर परिषद की फायर ब्रिगेड की गाड़ी को तैनात किया गया तथा फिल्म देखने के लिए जाने वाले लोगों की पूर्ण रूप से तलाशी के बाद ही जाने दिया गया। दर्शकों की पहले तलाशी ली गई और बाद में उनको मैटल डिटेक्टर से गुजारकर ही अंदर जाने दिया गया। पुलिस द्वारा मल्टीप्लेक्स के दोनों दरवाजों पर 8-8 कर्मी तथा 8 कर्मियों की ड्यूटि सिनेमा के अंदर लगाई गई थी। प्रशासन द्वारा सिनेमा से 100मीटर की दूरी पर शहर के रतिया रोड पर नाके लगाकर वहां से आने-जाने वाले लोगंो की जांच की जाने लगी तथा उसके बाद ही उन्हें जाने दिया जाने लगा ताकि कोई ज्वलनशील पदार्थ न ले जा सके।
विज्ञापन

पहला शो नहीं चला तो दूसरा और तीसरा देखने लगे दर्शक
रिट्ज में फिल्म पद्मावत के सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होने वाले पहले शो के लिए महज 4 ही लोग पहुुंचे, जिसके चलते सिनेमा प्रबंधन को पहला शो रद्द करना पड़ा। दूसरे शो के लिए 17 लोग आए तो प्रबंधन ने फिल्म को शुरू कर दिया। तीसरे शो के लिए 26 दर्शक मल्टीप्लेक्स में आए।
विरोध करने वाले एक बार जरूर देखें : दर्शक
फिल्म देखकर आए प्रतीक, राहुल ने बताया कि इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं दिखाया गया है, जो किसी समाज की छवि को धूमिल करता हो। इसमें राजपूत समाज की जिंदादिली को बखूबी दिखाया गया है। रमेश कुमार ने कहा फिल्म को बहुत अच्छे से बनाया गया है। इसमें कुछ भी विवादित नहीं दिखाया गया है। रमेश ने बताया कि फिल्म पारिवारिक तरीके से बनाई गई है। जिसे कोई भी देखा सकता है। एक अन्य दर्शक रवि ने कहा कि फिल्म में विवादित कुछ भी नही दिखाया गया है। विरोध करने वाले लोगों को इसे एक बार जरूर देखना चाहिए।
--------------------------
सुरक्षा के हैं पुख्ता प्रबंध: तहसीलदार
ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार नवदीप नैन ने बताया कि जिला उपायुक्त के आदेशानुसार सिनेमाघर की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की पालना की जा रही है। किसी भी घटना से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा किसी भी शरारती तत्व से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

-----------------------------
भीड़ बढ़ने की है उम्मीद : मडिय़ा
रिट्ज सिनेमा के मालिक अमूल्य मडिय़ा ने बताया कि फिल्म के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। सिनेमाघर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध प्रशासन ने किए हैं। उन्होंने कहा कि पहले शो में दर्शक नहीं आए थे, लेकिन बाद में सभी शो ठीक चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि दर्शकों ने फिल्म को सराहा है और उम्मीद है कि आगे फिल्म के लिए दर्शक आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें