फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के एक लाख पेंशनधारकों को सहुलियत, अब एक क्लिक से घर बैठे पता चलेगा कि पेंशन आई या नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित रूखाया
विज्ञापन

फतेहाबाद। अब पेंशन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए बार-बार बैंकों और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा चुके पेंशनधारियों के लिए राहत भर खबर है। अब उन्हें पेंशन की जानकारी के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं रहेगी, वो अपनी पेंशन के बारे में घर बैठे-बैठे भी पता कर सकेंगे। उन्हें बस एक मोबाइल एप डाऊनलोड करके उस पर बस एक क्लिक करना होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने एनआईसी के सहयोग से एक विशेष मोबाइल एप तैयार किया है जिसे डाऊनलोड करके पेंशनधारक अपनी पेंशन के बारे में लगभग सभी जानकारी हासिल कर सकेगा। एनआईसी के डीआईओ सिकंदर व जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा यादव ने इसकी पुष्टि की है।
प्ले स्टोर से नहीं बल्कि विभाग की वेबसाइट से होगा डाऊनलोड
विभिन्न प्रकार की पेंशन का पता करने के लिए मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। इसके लिए आपको सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की औपचारिक सोशल जस्टिस हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर जाना होगा। वहां होम पेज पर सबसे ऊपर एक लिंक होगा जो मोबाइल एप के बारे में जानकारी देगा। इस लिंक पर जाकर क्लिक करने आपके मोबाइल पर ये पेंशन एप डाऊनलोड हो जाएगी। इस एप की शुरुआत में ये बैनिफिशरी आईडी की मांग करेगा। इस आईडी को आप एक बार जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय से पता कर सकते हैं, पहले ये आईडी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध होती थी लेकिन इसमें छेड़छाड़ की आशंका के चलते इसे समाज कल्याण विभाग दफ्तर में ही केंद्रित कर दिया गया। एक बार दफ्तर से बैनिफिशरी आईडी मिलने के बाद पेंशनधारक हमेशा के लिए घर बैठे बैठे अपनी पेंशन का स्टेटस जान सकेंगे।
विज्ञापन

पेंशन रोकी जाएगी तो कारण का भी होगा उल्लेख, आधार लिंक की भी मिलेगी जानकारी
अगर किसी कारण से किसी पेंशनधारक की पेंशन नहीं आई है तो वो भी इस एप की मदद से इसका पता चला सकेगा। इतना ही नहीं, विभाग ने उक्त पेंशनधारक की पेंशन किस कारण से रोकी है, इसके कारण का भी उल्लेख विशेष तौर पर इस मोबाइल एप में किया जाएगा। ऐसे में पेंशनधारक को पता चल सकेगा कि उसकी फाइल में कौन से कागज कम हैं। ऐसे में कमी के बारे में पूछने के लिए दफ्तर जाने का समय भी बचेगा। पेंशनधारक सीधा कागज लेकर पहुंच सकेगा।
जिलेभर में एक लाख से अधिक पेंशनधारक, 11 हजार की रूकी थी पेंशन
समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले में कुल 1 लाख से अधिक पेंशनधारक हैं। इसमें वृद्धावस्था पेंशनधारकों के अलावा दिव्यांग, एवं विधवा पेंशनधारक भी शामिल हैं। सरकार की ओर से जारी आदेशों में जिन 11 हजार पेंशन धारकों की पेंशन पर रोक लगाई गई है । इसके बाद पेंशन खातों को आधार लिंक करने का अभियान जोरों से चलाया गया जिसमें फतेहाबाद जिले में 90 हजार के करीब पेंशन धारकों के बैंक खाते आधार से लिंक करवा दिए गए हैं। बार-बार चेतावनी के बावजूद भी जिले के 11 हजार लोगों ने अपने बैंक खाते आधार से लिंक नहीं करवाए। इन लोगों की पेंशन रोक दी गई है। अब आधार लिंक करवाने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तक कर दी गई है।
%समाज कल्याण विभाग ने पेंशनर्स की सुविधा के लिए मोबाइल एप शुरु की है। इससे पेंशन लाभार्थी घर बैठे बैठे पेंशन के बारे में पूरी डिटेल ले सकते हैं। इसके लिए बैनिफिशरी आईडी दफ्तर से प्राप्त कर सकते हैं।’
विज्ञापन

इंद्रा यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, फतेहाबाद ।
%समाज कल्याण विभाग को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। मोबाइल एप के अलावा भी जिन लोगों के आधार में कोई गड़बड़ मिली है, डीआईटीएस मशीनों से आधार अपडेशन का काम भी लगतार जारी है।’
सिंकदर, डीआईओ, एनआईसी, फतेहाबाद ।
13एफटीबीपी18 : जिला समाज कल्याण की पेंशन मोबाइल एप ।
13एफटीबीपी19 : सिकंदर, डीआईओ, एनआईसी, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें