जिले में कोरोना के कारण होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है। शनिवार को फिर 8 मौतें हो गई, जबकि 372 नए लोगों में भी कोरोना की पुष्टि की हुई है। मरने वाले आठ लोगों में पांच महिलाएं शामिल हैं। जिले में लॉकडाउन के बावजूद हालात भयावह होते जा रहे हैं। चिंता का विषय है कि कोरोना के कारण युवाओं की भी जान जा रही है। शनिवार को भी गांव हांसेवाला में 28 वर्षीय महिला की जान चली गई। वह हिसार के अस्पताल में दाखिल थी। अब तक जिले में कुल मौत का आंकड़ा 298 तक पहुंच गया है। अप्रैल माह से भी भयंकर हालात मई महीने में हो रहे है। अप्रैल में 30 दिनों में 85 मौतें हुई थी लेकिन मई के सात दिनों में 91 मौत हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, इस महीने में अब तक 2700 से ज्यादा केस मिल चुके हैं। जिले में शनिवार को 372 नए मरीज मिले है और 289 संक्रमित लोग स्वस्थ होकर लौटे हैं। जिले में अभी 2932 मरीज सक्रिय है। जिले में फिलहाल मृत्युदर 2.01 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिले में स्थिति नियंत्रण में आ रही है।
इन संक्रमितों की हुई मौत
गांव किरढ़ान की 55 वर्षीय महिला की अग्रोहा मेडिकल में मौत।
गांव पारता की 60 वर्षीय महिला की नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में मौत।
ठाकर बस्ती की 52 वर्षीय महिला की नागरिक अस्पताल में मौत।
भीवां बस्ती की 51 वर्षीय महिला की नागरिक अस्पताल में मौत।
गांव हांसेवाला के 28 वर्षीय व्यक्ति की हिसार के निजी अस्पताल में मौत।
गांव ढांगरा के 63 वर्षीय बुजुर्ग की हिसार के निजी अस्पताल में मौत।
गांव ललौदा के 61 वर्षीय व्यक्ति की पंजाब के पटियाला में मौत।
गांव शक्करपुरा की 81 वर्षीय महिला की सिरसा के प्राइवेट अस्पताल में मौत।
-----------
इस महीने की स्थिति
तारीख नए मरीज मिले मौतें
1 291 6
2 216 13
3 356 11
4 377 19
5 282 9
6 454 15
7 382 10
8 224 8
-----
शनिवार को लगे टीके
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 00 00
फ्रंटलाइन वर्कर्स 6 5
18 से 44 916 00
45 से 59 590 191
60 साल से ऊपर 199 197
जिले के अस्पतालों में बेड की स्थिति
सामान्य बेड : 72 में 58 खाली
ऑक्सीजन बेड : 161 में 26 खाली
आईसीयू में ऑक्सीजन बेड : 25 में 4 खाली
आईसीयू में वेंटिलेटर युक्त बेड: 26 में 5 खाली
कोट
जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राहत की बात ये है कि बहुत सारे मरीज ठीक भी हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी कोरोना सैंपल को लेकर आगे आएं और जांच करवाएं। अगर समय रहते जांच करवाएंगे तो बीमारी का भी पता चल जाएगा और समय रहते उपचार शुरू हो जाएगा। लोगों से भी अपील है कि अगर कोई लक्षण दिखता है तो जांच जरूर करवाएं।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।