पुलिस विभाग की तरफ से शुक्रवार की रात को एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने जिला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 39 नाके लगाकर छोटे व बड़े 1971 वाहनों की जांच की। नाकेबंदी व गश्त के दौरान पुलिस ने 1 पिस्तौल 32 बोर, 360 नशीली गोलियां, छह ग्राम हेरोइन, 57 बोतल देशी शराब, सवा 3 बोतल नाजायज शराब बरामद कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा वाहनों की जांच के दौरान दस्तावेज पूरे न मिलने पर दो वाहनों को इंपाउंड किया है। वही पुलिस ने 62 अजनबी पर्चे भी काटे है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों मामले दर्ज किए। एसपी ने बताया कि नाइट डोमिनेशन के दौरान सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, सीआईए, स्पेशल स्टाफ की टीम, एएनसी स्टाफ, चौकी प्रभारी, पीसीआर व राइडर गस्त पर रहे। अभियान के दौरान रेलवे व बस स्टैंड, होटल, ढाबे व धर्मशाला आदि को चैक किया गया।
हेरोइन व नशीली गोलियों के साथ पकड़े
टोहाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से दो युवकों को हेरोइन व नशीली गोलियों सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज कर आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। शहर टोहाना से एसआई साधुराम ने गश्त के दौरान चंडीगढ़ रोड़ नजदीक नहर पुल टोहाना से बाइक सवार पंजाब के बटुराम को काबू कर उसके कब्जे से 390 नशे की गोलियां बरामद की है। दूसरे मामले में एएसआई कपिल देव ने 6 ग्राम हेरोइन मामले में सप्लायर सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों की पहचान भूपेंद्र व गुरप्रीत निवासी गुलरवाला के रुप में हुई है।