फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशा तस्करी के 59 मामलों में 76 आरोपी किए गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
निकिता खट्टर, एसपी
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में मई माह में चलाए गए विशेष अभियान में नशा तस्करों, संपत्ति अपराधियों, साइबर ठगों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई। अभियान के दौरान पुलिस ने 209 अपराधियों को गिरफ्तार किया और अपराध से अर्जित उनकी अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई की।
विज्ञापन


एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 59 प्राथमिकी में 76 आरोपियों को पकड़ा गया। वहीं तीन बड़े नशा तस्करों की कुल 23 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति कुर्क करवाई गई। इस कदम से नशे के कारोबार पर सीधा प्रहार हुआ। अभियान में पुलिस ने 1.786 किलोग्राम अफीम, 260.664 किलोग्राम चूरापोस्त, 1993.89 ग्राम हेरोइन, 3.478 किलोग्राम गांजा और 2555 प्रतिबंधित टैबलेट एवं कैप्सूल बरामद किए। इन नशीले पदार्थों की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख 31 हजार 960 रुपये आंकी गई है।

इस दौरान सात बड़े कॉमर्शियल मात्रा के मामले दर्ज किए गए। सबसे बड़ा मामला 1 किलो 510 ग्राम हेरोइन बरामद होने का था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये बताई गई। अभियान के प्रभाव से नशे की आपूर्ति में कमी और अवैध संपत्तियों की कुर्की से अपराधियों पर बड़ा दबाव पड़ा है।
विज्ञापन


-

चोरी, स्नैचिंग और डकैती के 25 मामलों का खुलासा

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 16 प्राथमिकी दर्ज कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 454 बोतल देसी शराब, 142 बोतल हथकड़ शराब और 300 लीटर लाहन बरामद की है। इसके अलावा चोरी, स्नैचिंग और डकैती के 25 मामलों का खुलासा करते हुए 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 7.30 लाख रुपये और अन्य चोरी का सामान बरामद किया है। इनमें से नौ मामलों का खुलासा 18 घंटे के भीतर किया गया।

-

साइबर ठगी के 13 आरोपी गिरफ्तार

साइबर अपराध के 13 मामलों में 19 आरोपी गिरफ्तार कर 10.07 लाख रुपये की ठगी गई राशि बरामद की गई। इसके अलावा 27 गुम हुए मोबाइल फोन भी बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए गए। जुआ-सट्टा के नौ मामलों में 13 आरोपी गिरफ्तार किए गए जबकि अवैध हथियार रखने के पांच मामलों में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए। वहीं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के तहत तीन भ्रामक अकाउंट बंद करवाए गए और 45 लोगों को नोटिस जारी किए गए। वहीं पुलिस ने 19 उद्घोषित अपराधियों, 10 बेल जंपर और दो इनामी अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

-

अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा। इसके साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


- निकिता खट्टर, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें