अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। अरोड़वंश महासभा के चुनावों में मोरी राम ग्रोवर एवं उनके पैनल ने बाजी मार ली है। खुद मोरी राम ग्रोवर ने प्रधान पद के लिए कवि मोंगा को 66 वोटों से शिकस्त दी। अरोड़वंश धर्मशाला के ऊपरी हाल में हुई वोटिंग प्रक्रिया में महासभा के कुल 282 सदस्यों में से 268 ने अपने मत का प्रयोग किया। रविवार को हुए चुनाव में केके अरोड़ा, सुखवंत मोंगा, कवि सचदेवा, राजेंद्र शैट्टी एवं प्रकाश ग्रोवर ने चुनाव अधिकारियों की भूमिका निभाई। बाकी पदाधिकारियों के लिए हुए चुनाव में जगदीश मोंगा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नंद किशोर सेठी उपाध्यक्ष, सचिव पद के लिए डॉ. गुलशन सेठी, सहसचिव पद पर मनोज मोंगा, कोषाध्यक्ष के रूप में सतपाल अरोड़ा एवं आडिटर के पद पर हरप्रीत ग्रोवर ने बाजी मारी।
सर्वसम्मति न बनने के चलते करवाने पड़े चुनाव
अरोड़वंश महासभा के प्रधान एवं पदाधिकारियों के पद के लिए अरोड़वंश महासभा के वरिष्ठ सदस्यों ने लंबे समय तक सर्वसम्मति के प्रयास किए लेकिन उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। नामांकन के दौरान भी निवर्तमान अध्यक्ष शंटी मोंगा को भी दोबारा चुनावी मैदान में उतारा गया ताकि सर्वसम्मति के लिए सभी पक्ष मान जाएं। हालांकि बाद में शंटी मोंगा चुनावी मैदान से पीछे हट गए और मुकाबला मोरी राम ग्रोवर पैनल एवं कवि मोंगा पैनल के बीच रह गया। जिसमें मोरी राम ग्रोवर पैनल ने आखिरकार बाजी मार ली।
ये रही चुनावी स्थिति
प्रधान पद के लिए
मोरी राम ग्रोवर : 167
कवि मोंगा : 101
जीत - 66 वोट से
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद
जगदीश मोंगा : 164
बिटू गांधी : 102
कैंसिल : 02
जीत - 62 वोट से
उपाध्यक्ष पद के लिए
एनके सेठी : 153
विजय मोंगा : 114
कैंसिल : 1
जीत : 39 वोट से
सचिव पद के लिए
गुलशन सेठी : 148
अनिल कुमार : 121
जीत : 26
कोषाध्यक्ष :
सतपाल अरोड़ा : 137
मोहन लाल : 131
जीत - 6 वोट से
सहसचिव पद के लिए
मनोज मोंगा : 136
पवन फुटेला : 131
कैंसिल : 1
जीत - 5 वोट से
आडिटर पद के लिए
हरप्रीत ग्रोवर : 172
परमानंद रसेवट : 96
जीत - 76 वोट से