फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन फर्जी परीक्षार्थियों को न्यायिक हिरासत और 5 नाबालिग आरोपी बाल सुधार गृह भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन फर्जी परीक्षार्थियों को न्यायिक हिरासत और 5 नाबालिग आरोपी बाल सुधार गृह भेजे गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। वीरवार को सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में दूसरे की जगह पर परीक्षा देने वाले फर्जी परीक्षार्थियों सहित आठ आरोपियों में से तीन बालिग आरोपियों अशोक, डेनिस एवं जगसीर को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है जबकि पांच नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह में भेजा गया है। इस मामले में दो आरोपी अभी तक फरार हैं। गौरतलब है कि शहर पुलिस ने डीएवी स्कूल की केंद्र अधीक्षक सुनीता मदान की शिकायत पर 10 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। स्कूल प्रिंसिपल सुनीता मदान ने बृहस्पतिवार को दसवीं के मैथ के पेपर में पांच युवकों को पकड़ा था। ये परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे। पुलिस ने मौके से तीन परीक्षार्थियों को केंद्र के बाहर से काबू कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें