अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। बाबा गुरदास वेलफेयर सोसायटी रतिया क्षेत्र में निशुल्क एंबुलेंस सेवा देगी। संस्था द्वारा फतेहाबाद की बतरा धर्मशाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में एसपी दीपक सहारण, डीडीपीओ अनुभव मेहता और जीरकपुर से सेठी ढाबा के मालिक समाजसेवी सोनू सेठी ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी दीपक सहारण ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की इस संस्था से जुड़े लोगों का सभी को सहयोग करना चाहिए ताकि समाज में इस तरह की अच्छी पहल करने वाले लोगों के हौसले बने रहे।
इस अवसर पर डीडीपीओ अनुभव मैहता ने भी कहा कि पंचायत विभाग की ओर से इस संस्था को हरसंभव सहयोग मिलेगा। इस संस्था के प्रधान विजय भिरडाना ने बताया कि आपातकालीन समय मे एंबुलेंस की मदद लेने के लिए 9992311102 पर फोन कर सकते है। इस एंबुलेंस मे आक्सीजन सिलेंडर के साथ आईसीयू सहित तमाम वो सभी सुविधाएं है जो किसी भी तरह की विकट परिस्थिति मे इंसान की जान बचाने मे पूरी तरह सक्षम हैं। इस एंबुलेंस मे ड्राइवर के साथ प्राथमिक उपचार के लिए एक डाक्टर मौजूद होगा। यह एंबुलेंस सरदूलगढ़ कैंचियों पर रोड पर खड़ी होगी। इस अवसर पर रोशनलाल कंबोज सरपंच बरसीन , पशु चिकित्सक विक्रम कंबोज , बतरा धर्मशाला के अध्यक्ष आत्मप्रकाश बतरा, रवि ज्याणी लालवास, नवनीत बिश्नोई खाराखेडी, रितिक सेठी, राजन ग्रोवर, भावूक कथूरिया, सुभाष बिश्नोई रतिया, पार्षद सोनू कुक्कड, पार्षद डबली ग्रोवर, पार्षद किट्टू बजाज, नागपुर सरपंच राधेश्याम सिहाग, जाडवाला सरपंच सुरेश सिहाग, अनिल कुमार यंग ब्लड सेवा टोहाना से कुलदीप सैनी, विजयरत्न सैनी आदि मौजूद थे।