फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट के कीड़े मारने वाली दवा एंडाजोबेल के सेवन से फतेहाबाद के स्वामी नगर के प्राथमिक स्कूल के 14 विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कृमिनाशक दवा के सेवन से प्राथमिक स्कूल के 14 विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। स्वामी नगर में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में सोमवार दोपहर को पेट के कीड़े मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल सेवन करने से 14 विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को पेट दर्द की शिकायत होने पर अध्यापकों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। सबसे बड़ी बात यह है कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बेड खाली न होने पर बच्चों को पहले से एडमिट मरीजों के साथ ही लिटाया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में छोटे बच्चों के पेट के कीड़े मारने के लिए दवा देने की अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत सोमवार को स्वामी नगर स्थित प्राइमरी स्कूल में करीब 1 बजे कक्षा चौथी व पांचवीं के विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल गोलियां खिलाई गई थी। स्कूल के जेबीटी अध्यापक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गोलियां खाने के 15 मिनट बाद ही बच्चों को पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इसके बाद एंबुलेंस को फोन करके बुलाया गया। एंबुलेंस से सभी बच्चों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उनका उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन

बच्चों की हालत में सुधार
नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक थी। बेड कम पड़ जाने पर बच्चों को पहले से एडमिट मरीजों के साथ सुलाकर ट्रीटमेंट शुरू किया गया। ट्रीटमेंट के बाद बच्चों की हालत में सुधार बताया गया है। एल्बेंडाजोल की गोलियों का सेवन करने से कक्षा चौथी की डिंपल, मोनिका, अन्नू, कृष्ण, हिमांशी, करण, भारती, जस्सी, मोनू, नितिन, तन्नू, लेखू, स्नेहा व निधि को पेट दर्द की शिकायत हुई।
विज्ञापन

वर्जन
बच्चों के खाली पेट होने से हल्के फुलके पेट दर्द की शिकायत हो जाती है। यह कोई ज्यादा गंभीर बात नहीं है, बच्चों को ट्रीटमेंट दे दिया गया है और उनके स्वास्थ्य में सुधार है। मरीजों की संख्या अधिक और बेड कम होने के कारण बच्चों को एडजस्ट करना पड़ा।
- डा. मुनीष बांसल, सीएमओ नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें