फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश व भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं पर अत्याचार 4 गुना बढ़े: सुष्मिता देव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए नारे बहुत हुआ महिला पर अत्याचार अबकी बार मोदी सरकार पर तंज कसते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद सुष्मिता देव ने कहा कि जब से देश व प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनी है, वहां पर महिलाओं पर अत्याचार 4 गुना बढ़े हैं। नेशनल क्राइम ब्यूरो का रिकार्ड बताता है कि भाजपा शासित प्रदेशों में सरकार महिला सुरक्षा के मामले में फिसड्डी साबित हुई है। वह रविवार को फतेहाबाद के पंचायत भवन में आयोजित महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। इस सम्मेलन का आयोजन फतेहाबाद महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया ने किया था।
सुष्मिता देव और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर सहित सभी आगंतुक नेता कृष्णा पूनिया को सफल सम्मेलन करने पर बधाई देते देखे गए। सुष्मिता देव ने कहा कि महिलाओं से अपराधों को लेकर तो हरियाणा देश में नंबर वन हो गया है। उन्होंने कहा कि वह जब भी हरियाणा के बारे में पढ़ती व सुनती थी तो पता चला कि यहां की महिलाएं काफी ताकतवर व शक्तिशाली हैं। दंगल जैसी फिल्म भी हरियाणा की बेटियों के संघर्ष पर बनी है, लेकिन आज उसी हरियाणा में बेटियां बाहर तो क्या घर में ही सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

सुष्मिता देव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मनोहर लाख खट्टर सरकार बिल्कुल नाकाम रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केवल भाषणों से सरकार चला रहे हैं। टीवी व रेडियो को चालू करो तो केवल उनके भाषण ही नजर आते हैं। सुष्मिता देव ने कहा कि महिलाओं को लोकसभा व विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण देने की मांग को लेकर कांग्रेस की माननीय सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी थी और संसद में इस बिल को पास करने की मांग की थी, लेकिन बहुमत होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री यह बिल संसद में पेश नहीं कर रहे हैं। महिलाओं की उपेक्षा का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी ने पंचायती राज एक्ट में बदलाव कर महिलाओं को पंचायतों के चुनाव लड़ने का हक दिया था और 33 फीसदी आरक्षण देने का काम भी कांग्रेस सरकार करेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि महिलाओं की सोच मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती संघर्षों की धरती है और बीजेपी को रोकने में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी चाहते हैं कि महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबर की भागीदारी मिलनी चाहिए। महिलाओं को लोकसभा व विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण यह सरकार तो नहीं दे सकती, लेकिन कांग्रेस की सरकार आने पर यह बिल लोकसभा और विधानसभा दोनों में पास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खट्टर की रैलियों में हमारी माताओं व बहनों की सम्मानसूचक चुनरियां उतरवा दी जाती हैं, ऐसी सरकार से महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान बेमानी लगता है।
सम्मेलन को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी नीतू वर्मा सोइन, कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली इस सरकार में बेटियां कहां सुरक्षित हैं। आए दिन देश में बेटियों का अपहरण कर उनसे ब्लात्कार किए जा रहे हैं। महिलाओं की आजादी के अधिकार छीने जा रहे हैं। अब समय आ गया है कि इस सरकार को सत्ता से हटाया जाए।
विज्ञापन

सम्मेलन की आयोजक महिला कांग्रेस की जिला प्रधान कृष्णा पूनिया ने कहा कि आज देश की सत्ता संभाल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं। वह 15 साल गुजरात के सीएम रहे और अब देश के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन कभी भी अपनी बीवी को सम्मान व पहचान नहीं दी। सम्मेलन को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव वीना देसवाल, महिमा सिंह, विनीत पूनिया व वंदना पोपली, मनदीप कौर गिल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महिमा सिंह, रूचि, वेनू अग्रवाल, उर्मिला भारद्वाज, कांग्रेस के फतेहाबाद प्रभारी ओमप्रकाश केहरवाला, पूर्व मंत्री विजेन्द्र कादयान, जयपाल लाली, प्रवीन भिरडाना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें