फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर से गायब हुई दोनों छात्राओं का नही लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भट्टूकलां।
गांव खाबड़ाकलां की दो छात्राओं के नहर से गायब होने पर रविवार को दूसरे दिन पुलिस और ग्रामीणों ने फतेहाबाद ब्रांच नहर में सर्च अभियान चलाया। करीब 6-7 किलोमीटर चले इस सर्च अभियान में शाम तक दोनों लड़कियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण व डीएसपी रविंदर तोमर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।
विज्ञापन

फतेहाबाद ब्रांच नहर पर रेलवे पुल के समीप से लोगों ने सर्च अभियान शुरू किया। इस अभियान में करीब 8-10 लोग रस्से के सहारे ब्रांच नहर में उतर कर खोजबीन कर रहे है। ज्ञात रहे कि शनिवार दोपहर बाद कुछ किसानों ने ब्रांच नहर पर दो छात्राओं को देखा था। इन छात्राओं के बैग व जूते गांव मेहूवाला हैड के समीप ब्रांच नहर की पटरी पर पड़े मिले। आधार कार्ड व पहचान पत्र से गांव खाबड़ाकलां निवासी प्रणीता व सविता के रूप में पहचान हुई। पुलिस ने घटना के बारे में दोनों छात्राओं के परिजनों को अवगत करवाया। जिस पर गांव खाबड़ा कलां के ग्रामीण व पुलिस ने गायब हुई दोनों छात्राओं की खोजबीन शुरू की। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। रविवार को दूसरे दिन भी दिन भर सर्च अभियान चलता रहा। छात्रा के परिजन सुभाष ने बताया कि दोनों छात्राएं हर रोज की तरह फतेहाबाद कंप्यूटर सेंटर पर गई थी। दोनों छात्राओं के पास एक ही मोबाइल था, वह भी घर पर ही भूल गई थी। थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस छात्राओं की खोजबीन के लिए ब्रांच नहर पर सर्च अभियान चला रखा है। लेकिन अभी तक कोई पता नही चला। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें