फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 राज्यों में बसों का संचालन बंद करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
हरियाणा रोडवेज की बसों का 6 राज्यों में संचालन बंद करने और 8200 कर्मचारियों दिए गए लाभ वापस लेने के विरोध में राडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवर को फतेहाबाद डिपो में धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की दोनों यूनियनों के डिपो प्रधान सूरजभान चोपड़ा व मनोज कुण्डू ने की। संचालन डिपो सचिव भागीरथ व रामदिया ने किया। धरने को राज्य महासचिव व तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य सरबत सिंह पूनियां व राज्य उप प्रधान सुरेन्द्र मलिक विशेष रूप से संबोधित किया।
कर्मचारी नेताओं ने चेताया कि यदि सरकार ने 8200 कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से दिए गए लाभ वापस लेने सम्बंधी जारी पत्र वापस नहीं लिया और 6 अन्य राज्यों में जाने वाली बसों का संचालन बंद किया तो 2 दिसम्बर को रोहतक में बैठक कर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति आर-पार के आंदोलन की घोषणा करेगी। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार कमेटी के नेताओं को बुलाकर बातचीत कर मानी गई मांगों को लागू करे। इसमें रोडवेज के बेड़े में 10 हजार नई बसें शामिल करना, चालक-परिचालकों की भर्ती करना, कर्मशाला में भर्ती करना, बोनस की स्थाई नीति बनाकर भुगतान करना, तबादला की स्थाई नीति बनाना, ठेकाप्रथा, आउटसोर्सिंग व निजीकरण पर रोक लगाना, समान काम-समान वेतन सभी कर्मचारियों पर लागू करना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

धरने को तालमेल कमेटी के सभी डिपो प्रधान ईश्वर सहारण, साधूराम, राजेश कुमार, लहरी राम, शैलेन्द्र कन्हड़ी, सुभाष बिश्नोई राज्य कोषाध्यक्ष, मोहन लाल, पवन सोनी, अनिल भाटिया, सुबे सोनी, नंदलाल, सत्यवान, उमेद, नरेश, शिव कुमार, गायत्रीनंदन, सुभाष, गुरूदेव, माधव, पुरुषोत्तम, राजेश सेलवाल, सिलेन्द्र कुमार ग्रोवर, राजाराम हुड्डा, नरेन्द्र सोनी, कंवरपाल, चन्द्रभान, श्याम लाल, दीपक, कीमत, सुनील आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें