फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक इकाईयों को राहत प्रदान करने के लिए हरियाणा बिजली नियामक प्राधिकरण ने लागू की टाईम ऑफ यूज टैरिफ योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

फतेहाबाद।
हरियाणा बिजली नियामक प्राधिकरण के द्वारा जारी अधिसूचना में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पात्र औद्योगिक इकाईयों को राहत प्रदान करने के लिए टाइम ऑफ यूज टैरिफ योजना लागू की है। योजना के तहत अक्टूबर से मार्च की समयावधि में रात्रि 10 बजे से सुबह साढ़े 5 बजे तक ऑफ पीक समय में औद्योगिक इकाईयां चलाने वाले उपभोक्ताओं को बिजली की निर्धारित साधारण दरों में 15 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। जिला में स्थापित विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित एक बैठक में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के चीफ इंजीनियर आरके जैन ने इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अक्टूबर से मार्च की समयावधि में पीक डिमांड यानि शाम 6:30 बजे रात्रि 10 बजे तक के समय में औद्योगिक इकाईयों में बिजली इस्तेमाल के लिए उपभोक्ताओं को अपने बिलों में 19 प्रतिशत का अतिरिक्त प्रीमियम देना पड़ता है। यदि वे इस अवधि में रात्रि 10 बजे से सुबह साढ़े 5 बजे तक ऑफ पीक समय में अपनी औद्योगिक इकाईयां संचालित करते हैं तो उन्हें 19 प्रतिशत के अतिरिक्त प्रीमियम से राहत तो मिलती है। साथ ही उन्हें बिजली बिल में भी 15 प्रतिशत की छूट मिलती है। चीफ इंजीनियर ने बताया कि एचटी एवं एलटी इंडस्ट्री के अतिरिक्त बल्क सप्लाई कंज्यूमर तथा पब्लिक वाटर वस्त्रर्त्त्कस एवं लिफ्ट इरिगेशन श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए यह योजना लागू है। बैठक के दौरान जिले भर की इकाईयों के प्रतिनिधियों को बिजली विभाग की तरफ से ऑनलाईन बिजली कनेक्शन की भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने प्रतिनिधियों से संवाद कायम करते हुए उनके सुझाव भी सांझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उद्योग प्रतिनिधियों ने विभाग को दी जाने वाली सिक्योरिटी राशि पर बैंक के अनुसार ब्याज दर देने, बिजली बिलों में लोड पर फिक्स चार्ज हटाने, पड़ोसी राज्यों के अनुरूप प्रति यूनिट दर लागू करने तथा टीडीसीओ जैसी रियायतें देने की भी विभिन्न मांगे रखी, जिन पर विभाग के अधिकारियों ने विस्तृत अध्ययन कर जल्द कोई फैसला लेने की बात कही। बैठक में फतेहाबाद के कार्यकारी अभियंता शमशेर सिंह, टोहाना के कार्यकारी अभियंता जय सिंह तथा इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान नरेश सरदाना उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें