फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरि का नाम सुमिरन से मन शुद्ध होता है : राधिका

विज्ञापन
विज्ञापन
हमें श्रीराम के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए : राधिका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। हरि का नाम सुमिरन से व्यक्ति का मन शुद्ध और शांत होता है। इस लिए हमें हर रोज सुबह शाम भगवान राम को याद करना चाहिए। यह बात डॉ. राधिका दीदी ने हनुमान मंदिर में आयोजित राम कथा में श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कही। उन्होंने कहा कि भगवान राम अपने माता-पिता के आज्ञाकारी थे। उनके आदर्शों से हमें बहुत अच्छी सीख मिलती है। हमें हमेशा उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। आज मनुष्य अपने निजी स्वार्थों के चलते अपने-पराए की पहचान को भी खो चुका है। मात्र चंद रुपयों के लिए भाई-भाई का दुश्मन बन गया है। राम कथा सुनने से मनुष्य के मन के सभी आंतरिक विकार नष्ट हो जाते है और मन निर्मल हो जाता है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान संजय सिंगला, मांगेराम बंसल, राजेश कुमार, सरोज सिंगला, रेनू, सरबती, मैना, पूजा और पायल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।
29 एफटीबीपी 20-भट्टूकलां में प्रवचन करती डा.राधिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें