फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर के 9 वार्डों के 35 किमी क्षेत्र में रखे जाएंगे 70 सफाईकर्मी, निजी एजेंसी को नगर परिषद देगी ठेका

विज्ञापन
फतेहाबाद का नगर परिषद कार्यालय। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए नया प्लान तैयार किया गया है। नगर परिषद 9 वार्डों में सफाई का काम निजी एजेंसी को देने जा रहा है। निजी एजेंसी इन वार्डों में सफाई करवाएगी और उठान भी उसी काम होगा। इसको लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और करीब 70 नए सफाईकर्मी रखे जाएंगे। अभी फिलहाल 156 कर्मचारी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद की सीमा बढ़ने के बाद नई कॉलोनियों में फिलहाल सफाई नहीं हो रही है। हाउस की बैठक में नए सफाई कर्मचारी रखने का प्रस्ताव पास किया गया था। इसी को लेकर नगर परिषद ने प्रस्ताव तैयार किया है। शहर के 9 वार्डों में करीब 35 किलोमीटर एरिया में एजेंसी के कर्मचारी काम करेंगे।
नगर परिषद ने सफाई का काम आउटसोर्सिंग को देने के लिए जो प्रस्ताव तैयार किया है। उसमें वार्ड नंबर 11 से 16 और वार्ड नंबर 19,20 और 21 को शामिल किया गया है। नगर परिषद ने इन वार्डों को मिलाकर एक एरिया तैयार किया है। जिसमें निजी एजेंसी काम संभालेगी। एजेंसी के ही कर्मचारी होंगे और यहां से कचरा उठान के लिए गाड़ियों का प्रबंध भी एजेंसी ही करेगी।
विज्ञापन

जिन कॉलोनियों में पहले लगे कर्मचारियों को दूसरे वार्ड में किया जाएगा शिफ्ट
नगर परिषद ने जो 9 वार्ड शामिल किए हैं उनमें से कुछ वार्डों में पहले से कर्मचारी तैनात हैं। इन वार्डों में निजी एजेंसी को सफाई का काम देने के बाद पहले से तैनात कर्मचारियों को दूसरी जगह भेजा जाएगा जहां पर कमी है। अभी फिलहाल हंस कॉलोनी, हरनाम सिंह कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, स्वामी नगर, आजाद नगर, कालीदास कॉलोनी में न सफाई हो रहा है और न डोर टू डोर कचरा उठान हो रहा है।
डोर टू डोर कचरा उठान का तीसरी बार लगा टेंडर
नगर परिषद ने शहर के 27 वार्डों में घर-घर से कचरा उठान को लेकर तीसरी बार फिर टेंडर लगा दिया है। नई शर्तो के साथ नगर परिषद ने शुक्रवार को टेंडर लगाया है। पहली बार एजेंसी द्वारा शर्तें पूरी न करने और दूसरी बार कचरा संग्रह को लेकर जगह के लिए प्रबंध न होने और गाड़ियों रजिस्ट्रेशन की शर्त का हवाला देकर टेंडर रद कर दिया गया था। नगर परिषद का ये प्रस्ताव करीब एक साल पहले तैयार किया गया था। अगस्त 2022 में मंजूरी मिली और 234 लाख के इस प्रस्ताव का टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। लेकिन अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाया है।
कोट
नगर परिषद के पास सफाई कर्मचारियों की कमी है। इस कमी को दूर करने के लिए 9 वार्डों में सफाई का काम निजी एजेंसी को दिया जाएगा। निजी एजेंसी कर्मचारी रखेगी और सफाई करवाएगी। इसका प्रस्ताव तैयार करके उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें