फतेहाबाद पुलिस की हिरासत में पकड़े गए आरोपी युवक। पुलिस प्रवक्ता
फतेहाबाद। पुलिस ने ढाणी ठोबा मोड़ के नजदीक रतिया रोड पर बन रहे पुल के पास से वाहन चालकों को लूटने की योजना बनाते सात युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों से पुलिस ने कांपे व लोहे की पाइप बरामद की है।
कुछ युवकों ने मौके पर खेतों की ओर से भागने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने सभी युवकों को तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। शहर पुलिस को सूचना मिली कि शहर के रतिया रोड के पास कुछ युवक वाहन चालकों को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सात युवकों को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में युवकों की पहचान प्रदीप उर्फ सुरेश निवासी बनगांव, अजीत निवासी किरढ़ान, रजत निवासी भोड़िया खेड़ा, मोहित निवासी भोड़िया खेड़ा, अंकित निवासी बिसला, अंकित निवासी शहीदांवाली, विनय निवासी किरढ़ान के तौर पर हुई है।