फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम दरबार पहुंचा अंबेडकर पार्क में पोल गाडने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। डॉ. भीमराव आंबेडकर सभा ने आंबेडकर पार्क में हरी घास काटने, हरा पेड़ काटने व पार्क में गड्ढ़ा खोदकर सीमेंट व रॉड डालकर फाउंडेशन बनाकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की शिकायत सीएम विंडो में की है। सभा के प्रधान रमेश डींगवाल ने बताया कि नगर परिषद के विज्ञापन कंपनी के ठेकेदार ने लालबत्ती चौक स्थित आंबेडकर पार्क में हरे पेड़ व घास को काटकर डा. आंबेडकर की प्रतिमा के सामने लोहे का पोल गाड़ दिया और 5 फुट गड्ढ़ा भी खोद दिया। यह अपराध है और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि इस मामले में सभा की ओर से एक शिकायत 21 जनवरी 2019 को अतिरिक्त उपायुक्त को की गई थी। लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें