फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञात वाहन ने युवा पेंटर को मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में पेंटर की मौत
विज्ञापन

फतेहाबाद। गांव बरसीन के पास अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। मृतक की पहचान गांव खजूरी निवासी प्रवीण के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नागरिक अस्पताल पहुंची पुलिस ने शनिवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार गांव खजूरी निवासी 22 वर्षीय प्रवीण कुमार पेंटर का काम करता है और शुक्रवार रात बाइक द्वारा फतेहाबाद से वापिस अपने गांव जा रहा था। देर शाम को जैसे ही वह बरसीन के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें