फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज ने धूमधाम से मनाई महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। आर्य समाज मंदिर, सुंदर नगर फतेहाबाद में आर्य समाज के संस्थापक, महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती का 194वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह आचार्य कर्मवीर शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ हवन का कार्य किया गया। इस उत्सव के मुख्य वक्ता हिसार दयानंद ब्रह्म महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद योगार्थी ने महर्षि दयानंद सरस्वती जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी दयानंद महान स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास, पाखंडवाद का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि हमारा उद्धार वेद मार्ग पर चलकर ही हो सकता है। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान बंसीलाल आर्य, सचिव डॉ. राजवीर शास्त्री, अरूण ग्रोवर, बनारसी दास मोंगा, मा. अशोक, मा. राजेश, हरीश वर्मा, भूप सिंह पटवारी, नंदलाल वर्मा, नंदलाल चराईपौत्रा, पंकज मुखी, यज्ञमान विजय निर्मोही, शीलू निर्मोही, सुषमा भ्याना, संतोष भ्याना, शील चौधरी, सीमा ग्रोवर, राजरानी आर्या, डॉ. कुशला आर्या उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें