अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सक्षम हरियाणा को लेकर शिक्षा विभाग ने जिले के 242 स्कूलों की विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की गई। इस सक्षम परीक्षा में विभिन्न स्कूलों के तीसरी, पांचवीं एवं सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों में हिस्सा लिया। इस परीक्षा के लिए जींद के जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह को फतेहाबाद का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था जबकि फतेहाबाद के डीईओ दयानंद सिहाग को सिरसा में ड्यूटी दी गई थी। सक्षम हरियाणा परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को दो प्रश्न पत्रों के सेट दिए। इन सेटों में प्रश्न पत्रों के विकल्पों को भी अलग-अलग क्रम में दिया गया था। जिससे नकल की संभावना हो सके। कक्षा तीसरी, पांचवीं, सातवीं के विद्यार्थियों की हिंदी तथा गणित की परीक्षा ली गई। परीक्षा का परिणाम 28 फरवरी तक आने की संभावना है। परीक्षा में सक्षम होने के लिए 80 फीसदी विद्यार्थियों के 55 फीसदी अंक होने जरूरी हैं। इसके बाद ही खंड को सक्षम घोषित किया जाएगा।