फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्त्यार ंसिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में सर्जिकल स्ट्राइक पर काव्य व भाषण प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत कॉलेज प्रांगण मेे कविता, पाठ व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी कविताओं व भाषण के द्वारा देशभक्ति का संदेश दिया। कॉलेज प्राचार्या डा. शिखा गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। हम सब चैन से सोते है, क्योंकि हमारे देश के बहादुर वीर जवान सीमा पर कठिन परिस्थितियों मे जाग कर हमारी रक्षा करते है। हमारा अपने वीर जवानों के प्रति यह कर्तव्य बनता है कि हम उनके प्रति आदर व सम्मान की भावना रखें। काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनू ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा भाषण में अरविंद प्रथम रहा। प्रथम स्थान पर हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें