बिजली कर्मचारियों ने धरना देकर किया रोष प्रदर्शन
अमर अजाला ब्यूरो।
भट्टूकलां । एचएसईबी वकर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर सब यूनिट भट्टूकलां में दो घंटे धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। इस धरने की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान धर्मपाल खाबड़ा ने की। संचालन सचिव रामनिवास ने किया। यूनिट सचिव दलीप सिंह लोदा ने कहा कि बिजली कर्मचारियों को अपनी समस्याओं व न्यायोचित मांगों को लेकर हुए वार्ता में बनी सहमति के बावजूद प्रदेश सरकार व निगम प्रबंधकों द्वारा जारी शोषण, अनदेखी एवं अपनाई जा रही हठधर्मिता को लेकर यूनियन ने रोष व आर पार के आंदोलन की घोषणा की है। जिसके तहत अब युनिट स्तर पर धरना, 25 सितंबर को डिविजन स्तर पर धरना, 9 अक्तूबर को जिला स्तर पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा। इस अवसर पर रमेश बिसला, चन्दुराम, सुरेन्द्र, प्रदीप, असलम, संजय, सतीश, महेन्द्र सिंह, मुकेश, गंगाराम, विजय जांगड़ा, सिकन्दर, रघुबीर सिंह सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।
18एफटीबीपी20 : भट्टूकलां में धरना देकर रोष प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी।