फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और चिटफंड कंपनी लाइफ केयर को लेकर बवाल, सीएमडी के अपहरण की सूचना पर हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक और चिटफंड कंपनी लाइफ केयर को लेकर बवाल, सीएमडी के अपहरण की सूचना पर निवेशक पहुंचे थाने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। फ्यूचर मेकर की धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद अन्य चिटफंड कंपनियां एवं उससे जुड़े विवाद सामने आने लगे हैं। ताजा मामला लाइफ केयर नामक चिटफंड कंपनी का है। डिंग पुलिस को कंपनी के सीएमडी अजय बैनीवाल के अपहरण की सूचना मिलते ही यह खबर सोशल मीडिया पर भी आग की तरह फैल गई और फतेहाबाद शहर थाना में भी कंपनी के सैकड़ों निवेशक जमा होना शुरू हो गए।
कार्यकारी थानाध्यक्ष जगदीश चंद्र का कहना है कि डिंग पुलिस को किसी ने अजय बैनीवाल के अपहरण की गलत सूचना दी थी जिसके बाद वह खुद शहर थाना में आकर पहुंचा था और अपनी अपहरण की खबर को झूठा बताया। हालांकि एसएचओ जगदीश चंद्र ने मीडिया को अजय बैनीवाल से मिलवाने के लिए साफ इंकार कर दिया। उधर बुधवार शाम ये भी अफवाहें सोशल मीडिया पर शुरू हो गई थी कि ट्रेडमार्ट में भी अजय बैनीवाल निदेशक मंडल में है और उसे गिरफ्तार किया गया है लेकिन अमर उजाला से बातचीत में कार्यकारी एसएचओ जगदीश चंद्र ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

अजय बैनीवाल के शहर थाना में होने की सूचना मिलने के बाद यहां पहुंचे निवेशकों की घंटों पंचायतें चलती रही जिसमें कुछ पार्षद भी शामिल हुए। इन पंचायतों में कई ऐसे निवेशक भी शामिल थे जिन्होंने लाइफ केयर नामक चिटफंड कंपनी में लाखों रुपये निवेश कर रखे थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आए दिन चिटफंड कंपनियों के घोटालों की बात सुनकर निवेशक पिछले कई दिन से अजय बैनीवाल से उनके निवेश किए पैसे लौटाने की मांग कर रहे थे। इसी के चलते मंगलवार सांय बड़ोपल में भी एक पंचायत हुई थी जिसमें बैनीवाल ने वादा किया था कि वो बुधवार को बैंक खुलते ही सबके पे-आऊट बनवाकर भिजवा देगा। इसके बाद ताजियाखेड़ा नामक गांव में जाकर रूके और बुधवार सुबह सिरसा रोड़ स्थित एक निजी ढाबे पर बैठकर खाना खाया। इस बीच कुछ लोगों ने डिंग पुलिस को ये सूचना दे दी थी कि कुछ लोग अजय बैनीवाल का अपहरण कर उसे फतेहाबाद की ओर ले गए हैं। इसके बाद डिंग पुलिस ने फतेहाबाद पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। इससे पहले शहर पुलिस कुछ एक्शन लेती, सोशल मीडिया पर अपने अपहरण की खबरें पढ़कर अजय बैनीवाल खुद ही शहर थाने जा पहुंचा और कार्यकारी एसएचओ जगदीश चंद्र से मिलकर अपने अपहरण की बात को झूठा करार दिया। इस बीच थाने में पहुंचे सैकड़ों लोगों के कारण शहर पुलिस ने बैनीवाल को थाने में ही बिठाए रखा।
दो माह पहले ही शुरू हुई है कंपनी, हिसार में है मुख्यालय
निवेशकों ने नाम न छापने के आग्रह पर बताया कि लाइफ केयर कंपनी भी मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनी है जिसमें एक बार न्यूनतम 20 से 22 हजार रुपये जमा करवाने पर एक आईडी बनती है और इसके बाद उस व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति की आईड बनवानी पड़ती है। इसी के तहत उसका कमीशन बनता है। हेयरड्रैसर का काम करने वाले राशिद, दुकानदार अनूप, कैलाश, प्रवीण, रामसिंह, सतपाल आदि ने बताया कि ये कंपनी लगभग दो माह पहले शुरू हुई है और इसका मुख्यालय हिसार के सैक्टर 14 में स्थित है। उन्होंने बताया कि1 वो अब तक इसमें लाखों रूपये निवेश कर चुके हैं।
विज्ञापन

वर्जन
अजय बैनीवाल निवासी चाहरवाला के बारे में किसी ने डिंग थाने में गलत सूचना दे दी कि उसका अपहरण कर लिया गया है। इस बीच ये बात सोशल मीडिया पर चल गई जिसके बाद वो खुद शहर थाने में आ गया और हमने उसके बयान ले लिए हैं। उसके खिलाफ ना तो फतेहाद शहर थाना में कोई मामला दर्ज हुआ है और ना ही उसे गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि वो किसी लाइफ केयर नामक कंपनी का अधिकारी है । लेकिन कोई औपचारिक शिकायत उसके खिलाफ नहीं आई है।
- जगदीश चंद्र कार्यकारी एसएचओ, शहर थाना फतेहाबाद ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें