फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगति के लिए इनेलो-बसपा गठबंधन का साथ दें युवा: अजय संधू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगति के लिए इनेलो-बसपा गठबंधन का साथ दें : अजय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। युवा इनेलो जिलाध्यक्ष अजय संधू के नेतृत्व वाली टीम ने अपने जनजागरण अभियान के दूसरे दिन गांव तामसपुरा व जांडवाला सौत्र में ग्रामीण सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान युवा नेताओं ने आमजन, विशेषकर युवाओं को अपने अच्छे-बुरे की पहचान कर इनेलो का साथ देने की बात कही। ग्रामीण सभाओं को युवा इनेलो हलका प्रधान जसपाल संधू, पूर्व सरपंच रवि गढ़वाल, युवा शहरी प्रधान विकास मेहता, इनसो हलका प्रधान रवि लांबा, इनसो प्रदेश महासचिव अनिल डागर तामसपुरा, गुरविन्द्र संधू, रजत खांडा आदि युवा नेताओं ने मुख्य रूप से संबोधित किया।
विज्ञापन

युवा जिलाध्यक्ष अजय संधू ने कहा कि देश-प्रदेश की जनता बीते 14 बरसों में विकास की चाह में कांग्रेस और भाजपा जैसे झूठे दलों की खोखली घोषणाओं के जाल में फंसकर तबाह हुई है। पहले कांग्रेस ने दस साल तानाशाही राज कर मंहगाई, भ्रष्टाचार की मार से जनता की कमर तोड़ने का काम किया। इसके बाद बीते चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस कुशासन से आजादी पाने की लालसा पाले बैठी भोली-भाली जनता को अच्छे दिन दिखाने के नाम पर ठगने का काम किया। जननायक ताउ देवीलाल ने जिस हरियाणा को खुशहाल राज्यों की श्रेणी में अग्रणी ला खड़ा किया था, कांग्रेस व भाजपा ने बीते डेढ़ दशक में उसी हरियाणा को सबसे पिछड़ा राज्य बनाने का काम किया है। प्रदेश सबसे ज्यादा मंदी की मार झेल रहा है, जिसका सीध असर आमजन मानस की रसोई से लेकर युवा वर्ग की हताशा से दिख रहा है। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि दोनों दलों से हिसाब चुकता करने का समय जल्द आने वाला है, ऐसे में वे एकजुट होकर जनहित व प्रदेशहित में इनेलो-बसपा गठबंधन का साथ दें। विकास और तरक्की की पटरी पर प्रदेश को कोई दल फिर से ला सकता है तो वह पूर्व सीएम ओमप्रकाश चैटाला के नेतृत्व वाला इनेलो ही है। बसपा प्रमुख मायावती का सहयोग मिलने से हालात पूरी तरह से इनेलो-बसपा गठबंधन के पक्ष में बनने लगे है।
विज्ञापन

03 ग्रामीण सभाओं को संबोधित करते युवा इनेलो जिलाध्यक्ष अजय संधू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें