फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर हड़पे थे 24 लाख रूपये, दो दोषियों को तीन-तीन साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। सरकारी नौकरी लगवाने के बदले पैसे मांगने के एक मामले में दो आरोपियों को अदालत ने दोषी करार देते हुए 3-3 साल की कैद व सात-सात हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। मामला 2012 का है।
मिली जानकारी के मुताबिक बोसवाल निवासी नंदलाल की शिकायत पर भूना पुलिस ने 13 मई 2012 को भूना निवासी अजीत सिंह, जींद के मनोहर पुर निवासी संदीप रेहड़ू व मोती लाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 व 120बी के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में एक अन्य आरोपी अजमेर सिंह रेहड़ू को तत्कालीन डीएसपी दिलबाग सिंह ने जांच के दौरान बेकसूर पाया था। वहीं मोतीलाल पीओ घोषित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में नंद लाल ने बताया कि आरोपियों ने किसी सरकारी विभाग में या आईटीबीपी मिल्ट्री फोर्स में नौकरी दिलाने के नाम पर जनवरी 2010 में 24 लाख रुपये लिए थे, लेकिन न तो आरोपियों ने उसे नौकरी दिलवाई और ना ही उसकी दी हुई 24 लाख की राशि वापस की। शुक्रवार को न्यायिक दंडाधिकारी जतिन गर्ग की अदालत ने अजीत सिंह व संदीप रेहडू को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें