फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में पहली बार साईस कक्षाओं के होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कालेज में पहली बार साइंस कक्षाओं के होंगे दाखिले
विज्ञापन

भट्टूकलां। राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां में उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद बीए, बीकॉम, बीएससी (नॉन मेडिकल) प्रथम वर्ष में दाखिलों के लिए ऑन लाईन फार्म 6 जून से 22 जून तक भरे जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए प्राचार्य आत्माराम ने बताया कि नव निर्मित साईंस ब्लॉक बीएससी नॉन मेडिकल की कक्षाओं के लिए भवन व आधुनिक प्रयोगशाला पूर्ण रूप से तैयार है। इस वर्ष बीए प्रथम वर्ष की 240, बीकॉम प्रथम वर्ष की 80 और बीएससी प्रथम वर्ष की 40 सीटों पर दाखिले होंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की अस्थाई सूची 23 जून को जारी होगी। जिसकी वैधता 25 जून तक होगी। प्रथम मेरिट सूची में आने वाले छात्रों के 26 से 28 जून तक के दस्तावेज सत्यापन होने के बाद 29 व 30 जून को फाईनल मेरिट सूची जारी होगी। वहीं 2 से 4 जुलाई तक पहली मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों की फीस जमा हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें