अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। गांव चिम्मो में आग लगने से दो किसानों की खेत में खड़ी करीब साढ़े तीन एकड़ गेहूं की फसल जल गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आगजनी से किसान नरेंद्र सिंह की तीन एकड़ व किसान गुरप्रीत सिंह आधा एकड़ गेहूं की फसल जल गई। किसानों ने बताया कि उनके खेतों के ऊपर से 132 केवी की बिजली लाइन गुजरती है। अचानक तारों में शार्ट सर्किट होने से उनके गेहूं के खेत में आग लग गई। आग से दोनों किसानों की साढ़े तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आगजनी की घटना की सूचना दमकल केंद्र में दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।