फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम अधिकारी के खिलाफ धरने पर बैठे ईंट भट्ठा मजदूर, कार्रवाई की रखी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
गांव भोडा होशनाक में भट्ठा मजदूरों को बंधक बनाने और मजदूरी न जाने के मामले में श्रम अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई ना किए जाने से खफा भट्ठा मजदूरों ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी कर रोष जताया। इस मौके पर भट्ठा मजदूरों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर श्रम अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने व भट्ठा मजदूरों को उनकी मजदूरी के पैसे दिलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

धरने पर बैठे मजदूरों राजवीर, अनिल, राम सिंह, प्रेम सिंह आदि ने कहा कि गांव भोडा होशनाक स्थित ईंट भट्टे के मालिक ने कुछ मजदूरों को बंधक बनाया हुआ है और ना ही भट्ठा मालिक उनका हिसाब कर रहा है इसको लेकर भट्ठा मजदूरों ने गत दिवस श्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। मजदूरों का आरोप है कि मजदूरों को न्याय दिलवाने की बजाए श्रम अधिकारी मनीष कुमार पुलिस के साथ आया और उनका हिसाब करवाने की बजाए उन्हें ट्रक पर चढ़ जाने और वहां से भाग जाने को कहा। मजदूरों ने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता दिन-रात उनका धरना जारी रहेगा इसके अलावा मजदूरों ने भट्ठा मालिक के खिलाफ बंधुआ मजदूर एक्ट के तहत कार्रवाई करने और नए रेट के हिसाब से मजदूरी दिलवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें