अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
निकटवर्ती गांव एमपी रोही में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहर देने का मामला सामने आया है। जहर के प्रभाव से पीड़ित महिला को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन रतिया निवासी विवाहिता ने आरोप लगाया कि करीब एक साल पहले एमपी रोही निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। दहेज में कार न लाने पर ससुरालजनों ने जहर देकर मारने का प्रयास किया है। पहले भी मामले को लेकर पंचायत हो चुकी है। मामले की शिकायत पुलिस में दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। एक अन्य मामले में गांव एमपी रोही में ही एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवायाग गया है। दोनों ही मामलों की पुलिस जांच कर रही है।